Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Himachal Snowfall : हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, स्पीति-कुल्लू सहित कई जिलों में येलो अलर्ट

हिमाचल के लाहौल और स्पीति में छिटपुट स्थानों पर हुई बर्फबारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शिमला में बर्फबारी की फाइल फोटो। -प्रेट्र
Advertisement

Himachal Snowfall : हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में छिटपुट स्थानों पर बृहस्पतिवार सुबह बर्फबारी हुई, जबकि निचले इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हुई। शिमला स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार शाम 12, 14 और 15 मार्च को राज्य के चंबा, कांगड़ा और कुल्लू जिलों के कुछ इलाकों के लिए 'येलो अलर्ट' जारी किया है।

मौसम केंद्र के मुताबिक, इन स्थानों पर गरज के साथ ओलावृष्टि होने, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं बहने की संभावना है। मौसम केंद्र के अनुसार, मंडी और शिमला जिलों में भी 12 और 15 मार्च को इसी तरह की स्थिति रह सकती है।

Advertisement

इसके अनुसार, 13 मार्च को हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले पर्वतीय क्षेत्रों में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना हैं। वहीं, 16 और 17 मार्च को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या बर्फबारी होने की संभावना है।

Advertisement

Advertisement
×