Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Himachal Salesman Attack: सोलन में शराब दुकान के सेल्समैन पर हमला, दो लोगों ने वारदात को दिया अंजाम

Himachal Salesman Attack: हिमाचल प्रदेश के सोलन में दो लोगों ने कहासुनी के बाद शराब की एक दुकान के सेल्समैन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात मॉल रोड स्थित दुकान की...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक चित्र
Advertisement

Himachal Salesman Attack: हिमाचल प्रदेश के सोलन में दो लोगों ने कहासुनी के बाद शराब की एक दुकान के सेल्समैन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार रात मॉल रोड स्थित दुकान की है, जहां कांगड़ा निवासी सेल्समैन पंकज पर हमला किया गया, जिसे पास के एक अस्पताल ले जाया गया। गंभीर चोटों के कारण बाद में उसे पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया।

Advertisement

सोलन के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय वर्मा ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से शराब की दुकान पर काम कर रहे पंकज की कल रात सिरमौर के हरिपुरधर निवासी दो लोगों से कहासुनी हो गई।

Advertisement

उन्होंने कहा कि दोनों आरोपियों ने अचानक एक धारदार हथियार से पंकज पर हमला कर दिया, जिससे उसके सिर में गंभीर चोट आई है। वर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस ने कल रात दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement
×