Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Pension issue in Himachal : सितंबर की पेंशन के साथ मिलेगा एरियर, क्लास-3 को 30 और क्लास-1 व 2 को 15 फीसदी

हिमाचल सरकार ने पेंशनर्स को दी सशर्त खुशखबरी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू। फाइल फोटो
Advertisement
Pension issue in Himachal : हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार ने 1 जनवरी 2016 से 31 जनवरी 2022 के बीच सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के पेंशन और पारिवारिक पेंशन के बकाया एरियर की अगली किस्त सशर्त जारी करने के आदेश दिए हैं। वित्त विभाग की ओर से 21 सितंबर को जारी कार्यालय ज्ञापन के अनुसार क्लास-3 से सेवानिवृत्त पेंशनरों को शेष बकाया एरियर का 30 फीसदी, जबकि क्लास-1 और क्लास-2 के पेंशनरों को 15 फीसदी भुगतान किया जाएगा।

वित्त विभाग ने जारी किए आदेश

वित्त विभाग के आदेश के मुताबिक यह राशि सितंबर 2026 की पेंशन के साथ संबंधित पेंशनरों और पारिवारिक पेंशनरों के बैंक खातों में जारी की जाएगी। पेंशन भुगतान प्राधिकरणों और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को भुगतान सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

विभाग ने स्पष्ट किया है कि एरियर की गणना करते समय पहले ही जारी की जा चुकी अंतरिम राहत की चार किस्तों और महंगाई राहत की 12 किस्तों का समायोजन किया जाएगा। इसके बाद सकल एरियर में से इन भुगतानों को घटाने के बाद बची शुद्ध राशि पर ही निर्धारित 30 या 15 फीसदी भुगतान किया जाएगा। पेंशन अथवा पारिवारिक पेंशन में यदि कोई अतिरिक्त भुगतान हुआ है और उसकी वसूली बनती है तो उसे भी बकाया एरियर से समायोजित किया जाएगा।

Advertisement

वित्त विभाग ने यह आदेश 17 सितंबर 2022 से 18 अगस्त 2026 तक इस संबंध में जारी विभिन्न कार्यालय ज्ञापनों के आधार पर जारी किया है। क्लास निर्धारित करने के लिए 18 अगस्त 2026 के कार्यालय ज्ञापन तथा उसके बाद जारी शुद्धिपत्रों के प्रावधान लागू होंगे।

महत्वपूर्ण यह है कि 30 और 15 फीसदी भुगतान कुल एरियर का नहीं, बल्कि अब तक किए गए भुगतान और समायोजन के बाद बचे शेष बकाया का होगा।

Advertisement
×