Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Himachal Pardesh News : पदम पैलेस में अधिकारियों के साथ विकासात्मक कार्यों की समीक्षा

​विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता नहीं, समय पर पूरा करें प्रोजेक्ट: विक्रमादित्य सिंह

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Himachal Pardesh News : ​लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने बुधवार को रामपुर बुशहर स्थित अपने निवास स्थान पदम पैलेस (राजदरबार) में उपमंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता और समयबद्धता की गहन पड़ताल की। मंत्री ने स्पष्ट किया कि जनसुविधाओं से जुड़े प्रोजेक्ट्स में किसी भी तरह की देरी या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

​पार्किंग समस्या का जल्द होगा समाधान

Advertisement

बैठक के दौरान विक्रमादित्य सिंह ने लोक निर्माण विभाग और नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देश दिए कि इंदिरा मार्केट के समीप प्रस्तावित बहुमंजिला पार्किंग के निर्माण की सभी तकनीकी और प्रशासनिक औपचारिकताएं प्राथमिकता के आधार पर पूरी की जाएं। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ती ट्रैफिक और पार्किंग की समस्या का स्थाई समाधान निकालना सरकार की प्राथमिकता है और इस कार्य में अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा।

Advertisement

​19 प्रमुख प्रोजेक्ट्स पर चल रहा काम, एफआरए मामलों में समन्वय के निर्देश

​लोक निर्माण विभाग ने मंत्री को अवगत कराया कि रामपुर बुमंडल में वर्तमान में 19 बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम चल रहा है। इनमें रामपुर विकास खंड में 13 और ननखड़ी में 6 मुख्य कार्य शामिल हैं। विक्रमादित्य सिंह ने सड़कों, पुलों और भवनों के निर्माण में निर्माण सामग्री के मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

विभागीय तालमेल पर जोर

मंत्री ने वन विभाग और लोक निर्माण विभाग को आपसी समन्वय से वन अधिकार अधिनियम (एफआरए) से जुड़े लंबित मामलों को जल्द सुलझाने को कहा। उन्होंने कहा कि विभागीय तालमेल की कमी से सड़कों और अन्य बुनियादी ढांचों के निर्माण में बाधा नहीं आनी चाहिए। वहीं, जल शक्ति विभाग को तकलेच और डाकोलर क्षेत्रों में सीवरेज निर्माण कार्यों में तेजी लाने और पर्याप्त लेबर व संसाधन जुटाने के निर्देश दिए गए।

​स्मार्ट मीटरिंग में आई तेजी

बैठक में बिजली विभाग ने जानकारी दी कि उपमंडल के कुल 53,500 विद्युत मीटरों में से 51,000 को स्मार्ट मीटर में बदला जा चुका है। मंत्री ने बिजली आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने के लिए नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने को कहा।

​इस अवसर पर एसडीएम हर्ष अमरेन्द्र सिंह, डीएसपी नरेश शर्मा, बीडीओ राजेन्द्र नेगी, डीएफओ गुरहर्ष सिंह सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
×