Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Himachal News : 294 ग्राम चिट्टे से शुरू हुई जांच पहुंची पाकिस्तान बॉर्डर तक, सिरमौर पुलिस ने एक और आरोपी दबोचा

चिट्टा तस्करी नेटवर्क पर सिरमौर पुलिस का बड़ा प्रहार

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Himachal News : सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस थाना कालाअंब में 11 अप्रैल 2026 को पकड़े गए 294 ग्राम चिट्टे (हेरोइन) के मामले की जांच अब पाकिस्तान सीमा तक पहुंच गई है। इस मामले में पुलिस ने पंजाब के तरनतारन क्षेत्र से एक और आरोपी उमर बीर सिंह को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, 11 अप्रैल को काला अंब पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 294 ग्राम चिट्टा बरामद कर आरोपी आकाशदीप और रणजीत को गिरफ्तार किया था। इस दौरान वाहन चालक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में तत्परता दिखाते हुए वाहन के मालिक गंधर्व थापर को पंचकूला से हिरासत में लिया।

Advertisement

मामले की जांच के दौरान आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस को चिट्टा सप्लाई करने वाले नेटवर्क के तार पंजाब के तरनतारन तक जुड़े होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस टीम ने 17 मई 2026 को तरनतारन से आरोपी विरेंद्र पाल को गिरफ्तार किया।

Advertisement

विरेंद्र पाल से पूछताछ के दौरान पुलिस के सामने चिट्टा तस्करी के नेटवर्क से जुड़ी अहम जानकारियां सामने आईं। जांच में यह बात सामने आई कि चिट्टा पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के माध्यम से भारत पहुंचाया जाता था और इसके बाद नेटवर्क से जुड़े लोग आगे इसकी सप्लाई करते थे।

जांच को आगे बढ़ाते हुए पुलिस को इस नेटवर्क से जुड़े एक अन्य आरोपी उमर बीर सिंह के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस थाना काला अंब के एसएचओ कुलवंत सिंह कंवर की अगुवाई में विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम में साइबर सेल सिरमौर के पुलिस कर्मियों को भी शामिल किया गया। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मानवीय इनपुट के आधार पर लगातार कार्रवाई जारी रखी। इसी कड़ी में पुलिस ने शुक्रवार को उमर बीर सिंह को तरनतारन, पंजाब में पाकिस्तान सीमा के समीप से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की इस कार्रवाई से 294 ग्राम चिट्टे की बरामदगी से शुरू हुई जांच में तस्करी नेटवर्क की कई महत्वपूर्ण कड़ियां सामने आई हैं। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ कर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और नशे की सप्लाई के संबंध में जानकारी जुटा रही है। एएसपी नरेंद्र कुमार ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और नशा तस्करी से जुड़े लोगों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement
×