Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Himachal News : सोलन नगर निगम के बजट में जल सुरक्षा और कचरा प्रबंधन पर बल

269.74 करोड़ की प्रस्तावित आय और 263.40 करोड़ रुपये का व्यय, अगले पांच वर्षों की विकास दिशा तय करने का दावा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
Solan Municipal Corporation General Meeting : सोलन नगर निगम ने मंगलवार को वित्तीय वर्ष 2026-27 की बजट प्रक्रिया के तहत प्रस्तावित बजट सदन के समक्ष प्रस्तुत किया। इसकी अध्यक्षता मेयर सुषमा शर्मा ने की, जबकि हाउस का संचालन कमिश्नर डॉ. राजदीप सिंह ने किया। हाउस में डिप्टी मेयर गौरव सहित सभी पार्षद मौजूद रहे। बजट में शहर की बढ़ती आबादी, वाहनों, निर्माण गतिविधियों, व्यापार और पर्यटन से बढ़ रहे दबाव को देखते हुए नागरिक सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया गया है। दस्तावेज में बजट को केवल आय-व्यय का विवरण न बताते हुए आगामी पांच वर्षों की विकास दिशा तय करने का आधार बताया गया है।

Advertisement

साल 2026-27 के लिए प्रस्तावित आय

वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए संशोधित कुल आय 37.20 करोड़ रुपये आंकी गई है। इसमें 23.93 करोड़ रुपये राजस्व आय तथा 13.27 करोड़ रुपये पूंजीगत आय एवं अनुदान शामिल हैं। वहीं 2026-27 के लिए कुल प्रस्तावित आय 269.74 करोड़ रुपये रखी गई है, जिसमें 210.12 करोड़ रुपये राजस्व आय तथा 59.62 करोड़ रुपये पूंजीगत आय एवं अनुदान से प्राप्त होने का अनुमान है। 2025-26 का संशोधित कुल व्यय 42.06 करोड़ रुपये है, जबकि 2026-27 में 263.40 करोड़ रुपये खर्च प्रस्तावित हैं।

Advertisement

पेयजल को प्रमुखता देगा नगर निगम

बजट में ‘जल सुरक्षा सोलन मिशन’ को प्रमुख प्राथमिकता देते हुए 8 करोड़ रुपये का प्रावधान प्रस्तावित किया गया है। इसके तहत पुरानी पेयजल पाइपलाइनों का चरणबद्ध प्रतिस्थापन, रिसाव की पहचान, मीटरिंग, दबाव प्रबंधन, जल भंडारण क्षमता बढ़ाने, वर्षा जल संचयन और स्थानीय जल स्रोतों के संरक्षण पर काम किया जाएगा। वार्डवार जल वितरण की निगरानी तथा पानी की गुणवत्ता की नियमित जांच की व्यवस्था भी प्रस्तावित है।

वर्षा जल निकासी के लिए 8.50 करोड़ रुपये का प्रावधान रखा गया है। प्रमुख नालों की जीआईएस मैपिंग, गाद निकासी, जल निकासी क्षमता का आकलन और संवेदनशील क्षेत्रों की पहचान की जाएगी। वहीं ठोस कचरा प्रबंधन के लिए 20 करोड़ रुपये प्रस्तावित हैं। घर-घर कचरा संग्रहण, जीपीएस निगरानी, सामग्री पुनप्राप्ति केंद्र, गीले कचरे से खाद, ई-कचरा और निर्माण एवं विध्वंस कचरे के प्रबंधन को मजबूत करने की योजना है। सड़कों और फुटपाथ के लिए 70 लाख रुपये, पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन के लिए 6.70 करोड़ तथा पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए 4.50 करोड़ रुपये प्रस्तावित किए गए हैं। सुरक्षित फुटपाथ, जेब्रा क्रॉसिंग, रैंप, रेलिंग, सड़क प्रकाश व्यवस्था और विद्यालय क्षेत्रों की सुरक्षा पर भी ध्यान दिया जाएगा।

बजट में ‘स्वच्छ सोलन, सुरक्षित सोलन, जल-सुरक्षित सोलन, हरित सोलन, डिजिटल सोलन और आत्मनिर्भर सोलन’ की परिकल्पना के साथ शहर के विकास को एकीकृत रणनीति के तहत आगे बढ़ाने का खाका प्रस्तुत किया गया है।

Advertisement
×