Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Himachal News : प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर पंजाबी गायक गुरदास मान की प्रस्तुति ने बांधा समां

डिप्टी सीएम अग्निहोत्री ने कहा- प्रो सिम्मी की स्मृतियां आज भी हरोलीवासियों के दिल में जीवंत हैं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हरोली में प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती पर गायक गुरदास मान के साथ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री।
Advertisement
Birth Anniversary of Prof. Simmi Agnihotri : प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की जयंती के अवसर पर मंगलवार को प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में स्मृति एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के कारण आयोजन स्थल पर उपलब्ध स्थान भी कम पड़ गया। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कॉलेज परिसर में स्थापित प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री की स्मृतियां आज भी हर हरोलीवासी के हृदय में जीवंत हैं। उनका अपनत्व, जरूरतमंदों की मदद के लिए तत्परता और सुख-दुख में लोगों के साथ खड़े रहने का भाव उन्हें क्षेत्रवासियों के बीच विशेष रूप से आत्मीय बनाता था।

9.50 करोड़ से बनेगा महाविद्यालय का साइंस ब्लॉक

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रो. सिम्मी अग्निहोत्री राजकीय महाविद्यालय हरोली में लगभग 9.50 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले साइंस ब्लॉक की आधारशिला रखी। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। नए विज्ञान भवन से विद्यार्थियों को आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और महाविद्यालय में शिक्षा का वातावरण और बेहतर होगा। अगले वर्ष तक इस महाविद्यालय में विद्यार्थियों की 1000 से अधिक हो जाएगी।

Advertisement

Advertisement

गायक गुरदास मान ने दी शानदार प्रस्तुति

समारोह का विशेष आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुरदास मान की प्रस्तुति रही। उनकी प्रस्तुति के दौरान पूरा परिसर तालियों और संगीत की गूंज से सराबोर रहा और लोग देर तक गीतों का आनंद लेते रहे। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने गुरदास मान को सम्मानित करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हरोली के लोगों को गुरदास मान जैसे महान कलाकार की प्रस्तुति सुनने का अवसर मिला है।

Advertisement
×