Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Himachal News: सात साल पुराने परवाणू सड़क दुर्घटना मामले में फरार आरोपी संगरूर से गिरफ्तार

Himachal News: वर्ष 2019 में पुलिस थाना परवाणू में सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला दर्ज किया गया था

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Himachal News: सोलन पुलिस की पीओ सेल ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए सात साल पुराने सड़क दुर्घटना मामले में न्यायालय से भगोड़ा घोषित आरोपी को पंजाब के संगरूर से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरविंदर सिंह (41) निवासी गांव सजूमा, जिला संगरूर (पंजाब) के रूप में हुई है।

वर्ष 2019 में पुलिस थाना परवाणू में सड़क दुर्घटना से संबंधित मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच पूरी होने के बाद आरोपपत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, लेकिन सुनवाई के दौरान आरोपी लगातार अदालत में पेश नहीं हुआ। इस पर माननीय न्यायालय ने 1 जून 2026 को उसे भगोड़ा अपराधी घोषित कर दिया था।

Advertisement

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए जिला पुलिस की पीओ सेल लगातार प्रयासरत थी। गुप्त सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस टीम ने 13 जून को संगरूर में दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को 14 जून को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है तथा मामले की जांच जारी है।

Advertisement

पुलिस अधीक्षक सोलन टीएसडी वर्मा ने आरोपी की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए कहा कि न्यायालय से फरार घोषित अपराधियों के खिलाफ जिला पुलिस का अभियान लगातार जारी है और कानून से बचने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement
×