Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Himachal News : ढाबा कर्मचारी की मौत, मालिक समेत 2 आरोपी हिरासत में

गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ में कराया था भर्ती

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement
Himachal News : जिले के टाहलीवाल में मारपीट के मामले में पुलिस ने ढाबा मालिक समेत दो आरोपियों को हिरासत में लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नेपाल निवासी अमित थापा ने 23 सितंबर को शिकायत दर्ज कराई थी कि उसका भाई केशव बहादुर पिछले करीब दो महीने से टाहलीवाल के एक ढाबे पर काम कर रहा था। शिकायत के मुताबिक 22 सितंबर की सुबह करीब 9:30 बजे केशव अजौली मोड़ के पास बेहोशी की हालत में मिला था। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई

अमित थापा ने अपनी शिकायत में आशंका जताई थी कि उसके भाई के साथ हुई मारपीट में ढाबा मालिक मुकेश कुमार की भूमिका हो सकती है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर मामले की पड़ताल की। पुलिस के मुताबिक, जांच में ढाबा मालिक मुकेश कुमार की पीड़ित के साथ मारपीट में संलिप्तता सामने आई।\B \Bजांच के बीच पुलिस को केशव बहादुर की पीजीआई चंडीगढ़ में मौत की सूचना मिली। इसके बाद मामले में की प्रासंगिक धारा जोड़ी गई। पुलिस अब घटनाक्रम से जुड़े सभी साक्ष्यों और आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है।

Advertisement

ढाबा मालिक और कर्मचारी हिरासत में

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मानव स्रोतों से मिली जानकारी के आधार पर मुकेश कुमार निवासी कुठार बीट, तहसील हरोली और ढाबे के कर्मचारी संजीव कुमार निवासी कुठार बीट को नियमानुसार हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ कर घटना की पूरी कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। एसपी सचिन हीरेमठ और डीएसपी हरोली मोहन रावत ने घटनास्थल का दौरा किया। अधिकारियों ने मामले की जांच को लेकर पुलिस टीम को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। वहीं, आरएफएसएल की टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Advertisement

Advertisement
×