Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Himachal News : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंडी को दी 136.25 करोड़ रुपये की 21 परियोजनाओं की सौगात

कहा- पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश पर 75,000 करोड़ रुपये का कर्ज और 10,000 करोड़ रुपये की देनदारियां छोड़ी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू जनसभा को संबोधित करते हुए।
Advertisement
Chief Minister Sukhvinder Singh Sukhu : मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंडी जिले के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान बल्ह, नाचन, मंडी सदर और करसोग विधानसभा क्षेत्रों के लिए 136.25 करोड़ रुपये लागत की 21 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किए। बल्ह क्षेत्र के कंसा मैदान में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में उन्होंने कई बड़ी सड़कों, जलापूर्ति योजनाओं, स्कूल भवनों, पटवारखानों और स्वास्थ्य केंद्रों का उद्घाटन कर क्षेत्र की जनता को समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने 10.73 करोड़ रुपये की चंडियाल-पिपली-कुठवाड़ी-कांडी-तारापुर-खारसी-मनसा माता मंदिर डोला-टिक्कर सड़क, 8.28 करोड़ रुपये की सकरोहा-नैना माता मंदिर पिपली सड़क और 25.89 करोड़ रुपये की नेरचौक-रत्ती-कलखर सड़क के उन्नयन कार्य का लोकार्पण किया। इसके अलावा बल्ह तहसील में 43.91 करोड़ रुपये की उठाऊ जलापूर्ति योजना और मंडी पीआईयू डिवीजन के तहत 17.01 करोड़ रुपये की बहली-महादेव एवं नेरी-कांगर जलापूर्ति योजना का उद्घाटन किया गया, जिससे क्षेत्रवासियों को स्वच्छ और नियमित पेयजल उपलब्ध होगा।

Advertisement

मंडी में स्वास्थ्य सेवाओं को किया मजबूत

स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में मुख्यमंत्री ने नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय में 23 करोड़ रुपये की एमआरआई मशीन, 2.29 करोड़ रुपये के टर्शियरी केयर कैंसर सेंटर और सीटी-सिम्यूलेटर का शुभारंभ किया। इसके साथ ही 51 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले पीईटी स्कैन मशीन ब्लॉक की आधारशिला भी रखी। शिक्षा के क्षेत्र में 4.42 करोड़ रुपये से निर्मित राजकीय प्राथमिक पाठशाला बाल (यू-ब्लॉक मंडी) के नए भवन का भी उद्घाटन किया गया।

Advertisement

नेरचौक मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी और विद्यार्थियों से संवाद करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों में आधुनिक ऑटोमेटेड लैब्स स्थापित की जा रही हैं। उन्होंने घोषणा की कि नेरचौक मेडिकल कॉलेज के आईसीयू में 25 से 30 अतिरिक्त बेड स्थापित किए जाएंगे और राज्य में इस वर्ष पीजी की 320 सीटें बढ़ाई जाएंगी। चिकित्सकों व छात्रों को वैश्विक चिकित्सा पद्धतियों का अनुभव कराने के लिए सरकार उन्हें विदेश में एक्सपोजर विजिट पर भेजने पर भी विचार कर रही है।

बल्ह के कंसा चौक में आयोजित जनसभा में हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री का स्वागत करने पहुंचे। रैली स्थल पर सुबह से ही युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों की भीड़ जुटने लगी थी। विभिन्न सामाजिक, कर्मचारी और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिमाचली परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री को सम्मानित किया। समर्थकों के नारों से पूरा मैदान गूंज उठा और मुख्यमंत्री ने जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।

विपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री पर तीखा राजनीतिक हमला

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने भाजपा सांसदों और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा सांसदों की जुबान बंद रहती है और वे दिल्ली से परवाणू वापस आते ही कांव-कांव करने लगते हैं। उन्होंने जयराम ठाकुर पर क्षेत्रवाद की राजनीति कर सीटें जीतने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि आरटीआई निकालकर देखा जा सकता है कि पूर्व भाजपा सरकार ने प्रदेश पर 75,000 करोड़ रुपये का कर्ज और 10,000 करोड़ रुपये की देनदारियां छोड़ी हैं।

इस अवसर पर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर, एपीएमसी चेयरमैन संजीव गुलेरिया, पूर्व मंत्री रंगीला राम राव व प्रकाश चौधरी, पूर्व सीपीएस सोहन सिंह ठाकुर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष चंपा ठाकुर, कांग्रेस नेता चेत राम ठाकुर, स्वास्थ्य सचिव आशीष सिंहमार, उपायुक्त अपूर्व देवगन और पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सहित कई वरिष्ठ अधिकारी व जन प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Advertisement
×