Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Himachal News : पशुपालकों को दूध के भुगतान के लिए महीनों से इंतजार

प्रधान ने सरकार और विभाग से मांगा तत्काल हस्तक्षेप

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement
Himachal News : हिमाचल प्रदेश में एक ओर प्रदेश सरकार खासकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की ओर से पशुपालकों को राहत देने और दूध के दाम बढ़ाने की बातें की जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर शिमला जिला के चिड़गांव क्षेत्र की ग्राम पंचायत ढाकगांव के कई पशुपालक पिछले 3–4 महीनों से अपने दूध के भुगतान का इंतजार कर रहे हैं। पंचायत प्रधान ने इस स्थिति पर गंभीर चिंता जताते हुए सरकार और संबंधित विभाग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

युवा पंचायत प्रधान संगीता खुराना के अनुसार, क्षेत्र के पशुपालक प्रतिदिन सुबह-शाम कड़ी मेहनत कर दूध सरकार को उपलब्ध करवाते हैं। पशुपालन उनके लिए केवल व्यवसाय नहीं, बल्कि परिवार की आजीविका का महत्वपूर्ण साधन है। ऐसे में सरकार द्वारा दूध की सप्लाई लेने के बाद भुगतान में महीनों की देरी होना उनके सामने आर्थिक परेशानियां खड़ी कर रहा है और इससे सरकार का आर्थिक दिवालियापन भी साफ नजर आ रहा है।

Advertisement

प्रधान ने कहा कि सरकार द्वारा दूध के रेट बढ़ाने की घोषणा तभी सार्थक होगी, जब पशुपालकों को उनके दूध की कीमत समय पर और नियमित रूप से मिलेगी। उन्होंने कहा कि सवाल यह है कि जब पशुपालक लगातार अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं, तो उनके भुगतान में इतनी लंबी देरी क्यों हो रही है? संगीता खुराना ने हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन से मांग की है कि ढाकगांव पंचायत में लंबित दूध भुगतानों की तत्काल समीक्षा की जाए और प्रत्येक पात्र पशुपालक का बकाया भुगतान जल्द जारी किया जाए। साथ ही भुगतान में देरी के कारणों को भी स्पष्ट किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा पैदा न हो।

Advertisement

Advertisement
×