Himachal News : सोलन के चौक बाजार में खूनी झड़प... चाकूबाजी से एक युवक की मौत; दो घायल
किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ
Solan News : सोलन शहर के चौक बाजार में शुक्रवार देर शाम दो गुटों के बीच हुई चाकूबाजी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद घायलों को उपचार के लिए सोलन के क्षेत्रीय अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर दो गुटों के बीच विवाद हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। इसी दौरान चाकूबाजी की घटना हुई। घटना में घायल हुए तीन युवकों को अस्पताल ले जाया गया, जहां एक युवक को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि विवाद किस कारण शुरू हुआ और घटना में कौन-कौन लोग शामिल थे। घटना के बाद चौक बाजार क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच आगे बढ़ा दी है। घटना की विस्तृत जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

