Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Himachal Crime News : बद्दी में खूनी संघर्ष; आरोपियों को पकड़ने के लिए SP ने बनाईं 5 विशेष टीमें, CCTV खंगाल रही पुलिस

अंधाधुंध फायरिंग से दहला औद्योगिक क्षेत्र; युवक को लगी गोली, हालत नाजुक

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Himachal Crime News : औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के मखनूमाजरा में शनिवार शाम सरेराह हुई फायरिंग की वारदात ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। कार सवार अज्ञात हमलावरों ने मखनूमाजरा निवासी बलविंदर उर्फ बल्लू पर उस समय ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जब वह अपने साथियों के साथ मुख्य सड़क पर मौजूद था। हमले में बल्लू गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

वारदात: भागते वक्त पीठ में लगी गोली

Advertisement

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बलविंदर सिंह शाम के समय अपने दोस्तों के साथ बातचीत कर रहा था। इसी बीच एक तेज रफ्तार कार वहां रुकी और उसमें सवार नकाबपोशों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जान बचाने के लिए जब बल्लू सुरक्षित स्थान की ओर भागा, तो हमलावरों की एक गोली उसे जा लगी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। वारदात को अंजाम देकर आरोपी अपनी गाड़ी सहित मौके से रफूचक्कर हो गए।

Advertisement

जांच: पीजीआई रेफर, एसपी ने खुद संभाला मोर्चा

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। घायल को तुरंत नागरिक अस्पताल (CHC) बद्दी ले जाया गया, लेकिन घाव गहरे होने के कारण डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही एसपी बद्दी, विनोद धीमान ने भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और आसपास की दुकानों व सड़कों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की गाड़ी का नंबर और पहचान स्पष्ट हो सके।

एक्शन: पांच टीमें गठित, नाकाबंदी सख्त

पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच विशेष टीमों का गठन किया है। ये टीमें अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। पुलिस आपसी रंजिश और पुरानी दुश्मनी के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि हमलावरों के रूट का पता लगा लिया गया है और जल्द ही वे सलाखों के पीछे होंगे।

अधिकारी का पक्ष "मामले की जांच के लिए पांच विशेष टीमें बनाई गई हैं। हम सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों के जरिए हमलावरों का पीछा कर रहे हैं। शहर से बाहर जाने वाले सभी रास्तों पर नाकाबंदी कर दी गई है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।" - विनोद धीमान, एसपी बद्दी।

Advertisement
×