Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Grenade in Baddi : आरोपी के खेत से मिला दूसरा ग्रेनेड, पति-पत्नी गिरफ्तार

बद्दी के नालागढ़ का मामला, बम निरोधक दस्ते ने किया निष्क्रिय

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement
Grenade in Baddi : थाना नालागढ़ के अंतर्गत ग्रेनेड बरामदगी मामले में बद्दी पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। मामले में पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, पहले मुख्य आरोपी रशीद मोहम्मद उर्फ बाऊ निवासी माजरा,डाकघर बरूणा को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद उसकी पत्नी किरना को भी गिरफ्तार कर लिया गया। तथा उन्हें पांच दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया है दोनों से मामले को लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के दौरान पुलिस टीम ने आज आरोपी के मकान से लगते खेत से एक और ग्रेनेड बरामद किया।

इससे पहले भी एक ग्रेनेड बरामद किया जा चुका है। पुलिस के मुताबिक दोनों बरामद ग्रेनेड को बम निरोधक दस्ते की सहायता से निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत सुरक्षित रूप से नष्ट कर दिया गया। आरोपी के घर और आसपास के क्षेत्र में भी गहन तलाशी अभियान चलाया गया, लेकिन पुलिस को कोई अन्य संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पूरे प्रकरण की गहन जांच के लिए डीएसपी नालागढ़ की अध्यक्षता में एस आई टी का गठन किया गया है।

Advertisement

पुलिस थाना नालागढ़ में 29 सितंबर 2026 को आर्म्स एक्ट की धारा 25(1)(a) तथा एक्सप्लोसिव एक्ट , 1908 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब बरामद ग्रेनेड के स्रोत और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है तथा आगामी कानूनी कार्रवाई जारी है। 1बीबीएन-3, ग्रेनेड बरामदगी मामले में बद्दी पुलिस जांच करते हुए,और पुलिस द्वारा माजरा गांव से बरामद ग्रेनेड का चित्र जिसे डिफ्यूज कर दिया गया।

Advertisement

Advertisement
×