Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह होगा कांगड़ा के गांव परागपुर में

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे अध्यक्षता

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू
Advertisement
हिमाचल प्रदेश का राज्य स्तरीय पूर्ण राज्यत्व दिवस समारोह इस वर्ष 25 जनवरी को कांगड़ा जिला के ऐतिहासिक धरोहर गांव परागपुर में आयोजित किया जाएगा। समारोह की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। परागपुर को समारोह स्थल के रूप में चुने जाने को कांगड़ा को पर्यटन राजधानी के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

मुख्यमंत्री इस अवसर पर पर्यटन विकास से जुड़ी नई योजनाओं की घोषणा कर सकते हैं। वर्तमान में पर्यटन विभाग की ओर से एडीबी और अन्य योजनाओं के तहत परागपुर के समीप कूहना में स्थित कालेश्वर महादेव मंदिर के सौंदर्यीकरण पर 25.42 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। परियोजना के अंतर्गत पुराने भवन की मरम्मत, पार्किंग सुविधा, बेंच, कैनोपी और सुरक्षा दीवार का निर्माण शामिल है। हैरिटेज विलेज परागपुर को विशेष पर्यटन पैकेज देने की मांग भी समय-समय पर उठती रही है ताकि इसे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर और मजबूती से स्थापित किया जा सके।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×