Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मंडी में कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष के सामने भिड़े पूर्व मंत्री व पूर्व सीपीएस

कार्यकर्ताओं के एकत्रित होने के मुद्दे पर बहस

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार के सामने बृहस्पतिवार को एक पूर्व मंत्री व पूर्व सीपीएस के बीच तकरार हो गई। पूर्व सीपीएस एवं सुंदरनगर के पूर्व विधायक सोहन लाल ठाकुर के संबोधन से मामला शुरू हुआ। उन्होंने जिले की पूर्व कार्यकारिणी को लेकर सिर्फ इतना कहा कि पूर्व कार्यकारिणी में 400 लोग थे, लेकिन जब धरना प्रदर्शन या इकट्ठे होने की बात आती थी तो 40 भी इकट्ठा नहीं होते थे।

उन्होंने एक तरह से निष्क्रिय पदाधिकारियों को लेकर अपनी बात कही। इसके बाद जब संबोधन की बारी पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी की आई तो उन्होंने सोहन लाल ठाकुर की बात पर जमकर गुब्बार निकाला। क्योंकि पूर्व में प्रकाश चौधरी ही जिलाध्यक्ष थे। प्रकाश चौधरी ने निष्क्रिय कार्यकारिणी को लेकर कही गई बात का इतना बुरा मान लिया कि खुले मंच से अध्यक्ष के सामने ही सोहन लाल ठाकुर को जमकर खरी-खरी सुना दी।

Advertisement

चौधरी ने यहां तक कह दिया कि कार्यकारिणी में लोग नेताओं के कहने पर ही लिए जाते हैं। अभी विनय कुमार को भी ऐसा ही करना है। प्रकाश चौधरी की इस बात के बाद पंडाल में हंगामा मच गया और नारेबाजी होने लग गई। जैसे-तैसे कार्यकर्ताओं को शांत करवाया और प्रकाश चौधरी ने यह कहते हुए अपनी बात समाप्त की कि 'छेड़ा नी देणा’ यानी छेड़ना नहीं चाहिए। वहीं, सोहन लाल ठाकुर की बात का समर्थन कौल सिंह ठाकुर ने भी किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि सोहन लाल ठाकुर सिर्फ निष्क्रिय पदाधिकारियों को लेकर ही बोल रहे थे और यह सच्चाई भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को ओहदेदारियां नहीं देनी चाहिए क्योंकि यह लिस्टें सीधे शिमला से ही आती हैं। पूर्व की प्रदेश कार्यकारिणी में भी ऐसे ऐसे लोग ओहदों पर थे जिन्हें कोई जानता तक नहीं है। यह प्रथा अब बंद होनी चाहिए। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष विनय कुमार ने भी खुले मंच से सभी को चेता दिया कि अनुशासन में रहना ही होगा और इसकी शुरुआत वे स्वयं से करेंगे। उन्होंने कहा कि अब सिफारिश पर सिर्फ वही लोग पदाधिकारी बनाए जाएंगे जिनकी परफॉर्मेंस ठीक होगी। परफॉर्मेंस ठीक न होने पर जिलाध्यक्ष भी हटा दिए जाएंगे।

Advertisement
×