Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हमीरपुर में कंटेनर में आग, आर्मी जवान का सामान जला

जिला मुख्यालय के पक्काभरो क्षेत्र में चेन्नई से पालमपुर जा रहे एक कंटेनर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। कंटेनर नंबर एचआर 39 एफ 1012 में एक आर्मी जवान का घरेलू सामान लदा था, जो...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
जिला मुख्यालय के पक्काभरो क्षेत्र में चेन्नई से पालमपुर जा रहे एक कंटेनर में अचानक आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हो गया। कंटेनर नंबर एचआर 39 एफ 1012 में एक आर्मी जवान का घरेलू सामान लदा था, जो पूरी तरह जलकर राख हो गया। राहत यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।

सुबह पक्काभरो के समीप वाहन से धुआं उठता देख चालक ने तुरंत कंटेनर सड़क किनारे रोककर दरवाजा खोला तो अंदर आग की तेज लपटें उठ रही थीं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था।

Advertisement

एसपी बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक आशंका शॉर्ट सर्किट या ज्वलनशील सामग्री से आग लगने की जताई जा रही है।

Advertisement

Advertisement
×