Earthquake in Mandi : मंडी में महसूस किए गए भूकंप के झटके, फिलहाल नुकसान की सूचना नहीं
हिमाचल प्रदेश के मंडी में 3.6 तीव्रता का भूकंप, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं
Advertisement
Earthquake in Mandi : हिमाचल प्रदेश के मंडी में आज 3.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का अक्षांश: 31.38 N और देशांतर: 77.05 E रहा।
भूकंप के झटकों के कारण लोग घरों से बाहर खुले स्थानों की ओर भाग निकले। एसडीके सुंदरनगर से मिली जानकारी के अनुसार, अभी तक किसी नुकसान की कोई खबर नहीं है।
Advertisement
मिली जानकारी के अनुसार, हिमाचल प्रदेश के अलावा आज असम, अरुणाचल प्रदेश के मध्य-पश्चिमी हिस्से के कुछ इलाकों में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
Advertisement
Advertisement
×

