Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हिमाचल प्रदेश में पहली बार खुदरा शराब ठेकों की ई-नीलामी शुरू

1 अप्रैल 2026 से नई व्यवस्था लागू

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हिमाचल प्रदेश में पहली बार खुदरा शराब ठेकों के आवंटन के लिए ई-नीलामी प्रक्रिया शुरू हो गई है। यह नई व्यवस्था 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगी। राज्य सरकार ने पारदर्शिता और प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के उद्देश्य से इस वर्ष खुदरा आबकारी इकाइयों का आवंटन ऑनलाइन प्रणाली के माध्यम से करने का निर्णय लिया है। पहले दिन किन्नौर, हमीरपुर और चंबा जिलों के लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया शुरू की गई। ई-नीलामी पोर्टल का लिंक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और आबकारी ई-गवर्नेंस पोर्टल पर उपलब्ध कराया गया है। प्रक्रिया इकाई-वार आयोजित होगी और प्रत्येक शराब इकाई के लिए अलग-अलग ऑनलाइन बोलियां आमंत्रित की जाएंगी।

जिलेवार तय कार्यक्रम

• किन्नौर, हमीरपुर, चंबा की नीलामी 28 फरवरी 2026 को होगी। • सिरमौर, ऊना और बद्दी की नीलामी 2 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। • सोलन, कांगड़ा और बिलासपुर के लिए 3 मार्च 2026 की तिथि निर्धारित है। • मंडी और नूरपुर की नीलामी 5 मार्च 2026 को होगी। • शिमला और कुल्लू जिलों की नीलामी 7 मार्च 2026 को संपन्न कराई जाएगी।

Advertisement

आवेदन और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया प्रत्येक जिले के लिए निर्धारित समय-सारणी के अनुसार ऑनलाइन होगी।

Advertisement

डीएससी से होगा पंजीकरण

राज्य कर एवं आबकारी आयुक्त डॉ. यूनुस ने बताया कि सभी आवेदकों को वैध डिजिटल सिग्नेचर सर्टिफिकेट डीएससी के माध्यम से पोर्टल पर पंजीकरण करना अनिवार्य है। उन्होंने बोलीदाताओं को सलाह दी कि वे भाग लेने से पहले आबकारी नीति 2026-27, मानक संचालन प्रक्रिया और उपयोगकर्ता पुस्तिका का अध्ययन अवश्य करें।

Advertisement
×