Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डॉक्टर-मरीज में समझौता, गले मिलकर मांगी माफी

आईजीएमसी मारपीट मामला

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

Advertisement

हिमाचल प्रदेश सरकार के प्रीमियर स्वास्थ संस्थान आईजीएमसी में डॉक्टर और मरीज के बीच हुई मारपीट का मामला आपसी समझौते के साथ समाप्त हो गया है। डॉक्टर राघव निरूला और मरीज अर्जुन पंवार के बीच सहमति बनने के बाद दोनों पक्षों ने मीडिया के सामने एक-दूसरे से और प्रदेशवासियों से माफी मांगी। समझौते के दौरान दोनों ने गले मिलकर विवाद खत्म होने का ऐलान किया। यह घटना 22 दिसंबर को सामने आई थी, जिसके बाद पूरे प्रदेश के डॉक्टर हड़ताल पर चले गए थे। इससे तीन दिनों तक स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रहीं और मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस पूरे मामले में मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने मध्यस्थ की भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि यह घटना किसी पूर्व नियोजित साजिश का हिस्सा नहीं थी, बल्कि एक दुर्भाग्यपूर्ण और आकस्मिक घटना थी। दोनों पक्षों की सहमति के बाद अब मामला वापस लेने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। साथ ही डॉक्टर राघव के टर्मिनेशन आदेश को समाप्त करने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठा रही है।

मरीज अर्जुन के माता-पिता ने भी समझौते पर संतोष जताते हुए कहा कि आपसी सहमति से मामला सुलझना सभी के हित में है।

दोनों ने मानी गलती

डॉक्टर राघव ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए अपनी गलती स्वीकार की और भविष्य में ऐसी घटना न दोहराने की बात कही। वहीं मरीज अर्जुन ने भी माफी मांगते हुए कहा कि उनकी वजह से अन्य मरीजों को जो परेशानी हुई, उसके लिए वे प्रदेशवासियों से क्षमा चाहते हैं।

Advertisement
×