Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

जिला सड़क सुरक्षा पर बैठक का आयोजन

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को किन्नौर जिला के रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समीति की बैठक की गई और अधिकारियों से जिला में सड़क सुरक्षा से संबंधित...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा की अध्यक्षता में मंगलवार को किन्नौर जिला के रिकांगपिओ स्थित उपायुक्त कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समीति की बैठक की गई और अधिकारियों से जिला में सड़क सुरक्षा से संबंधित पूर्व में दिए गए दिशा-निर्देशों की वर्तमान स्थिति का ब्यौरा मांगा गया। उपायुक्त किन्नौर ने बताया कि जिला प्रशासन सड़क सुरक्षा के संदर्भ में समय-समय पर जागरूकता शिविर आयोजित करता रहता है ताकि युवाओं एवं स्थानीय लोगों को यातायात नियमों, तेज गति से वाहन चलाना, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करना व शराब पी कर गाड़ी चलाने के दुष्प्रभावों पर जागरूक करता रहता है ताकि बहुमूल्य जानों को बचाया जा सकें तथा सड़क सुरक्षा के दृष्टिगत प्रचार-प्रसार के माध्यम से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। डॉ. अमित कुमार शर्मा ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार गत वर्ष की तरह 1 जनवरी से 31 जनवरी, 2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मना रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य स्थानीय लोगों को लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जमीनी स्तर पर जागरूक करना व विभिन्न विभागों, विशेषकर पुलिस, स्वास्थ्य एवं लोक निमार्ण विभाग में बेहतर समन्वय स्थापित करवाना ताकि बर्फबारी व सर्दी के दौरान किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटा जा सके। बैठक में पुलिस उप अधीक्षक किन्नौर उमेशवर सिंह राणा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राकेश कुमार नेगी, क्षेत्रीय प्रबन्धक हिमाचल पथ परिवहन निगम अतुल गुप्ता, लोक निर्माण विभाग व सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisement

Advertisement
×