धर्मशाला में आईपीएल मैचों के लिये तैयार प्रशासन, माॅक ड्रिल सफलतापूर्वक संपन्न
एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीन मैचों के दृष्टिगत जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा...
एचपीसीए स्टेडियम में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीन मैचों के दृष्टिगत जिला प्रशासन कांगड़ा द्वारा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन प्रतिक्रिया से संबंधित सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। इस संबंध में एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पूर्व निर्धारित माॅक ड्रिल्स सफलतापूर्वक संपन्न कर ली गई हैं तथा सभी संबंधित विभाग किसी भी संभावित आपात स्थिति से निपटने के लिए पूर्णतः तैयार हैं। उन्होंने बताया कि आयोजन की संवेदनशीलता तथा बड़ी संख्या में संभावित दर्शकों, खिलाड़ियों, वीआईपी, वीवीआईपी, मीडिया प्रतिनिधियों एवं आयोजन कर्मियों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न संभावित आपदा परिदृष्यों पर आधारित माॅक अभ्यास आयोजित किए गए। एडीएम ने बताया कि आज दो महत्वपूर्ण माॅक ड्रिल्स सफलतापूर्वक आयोजित की गईं। माॅक ड्रिल्स के उपरांत आयोजित समीक्षा बैठक में सभी विभागों की तैयारियों का मूल्यांकन किया गया तथा आवश्यक सुधारात्मक सुझावों को शामिल किया गया। एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने कहा कि सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है।

