Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सोलन की धर्मपुर पुलिस ने सुलझाई चोरी की गुत्थी, दो गिरफ्तार

सोलन की धर्मपुर पुलिस ने चोरी की एक वारदात को महज कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। धर्मपुर-सुबाथु रोड पर रेलवे पुल के पास स्थित एक रिपेयरिंग खोखे का ताला तोड़कर चोरों ने...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सोलन की धर्मपुर पुलिस ने चोरी की एक वारदात को महज कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। धर्मपुर-सुबाथु रोड पर रेलवे पुल के पास स्थित एक रिपेयरिंग खोखे का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का सामान चोर दिया था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी और सीसीटीवी कैमरों की मदद से दोनों आरोपी अब सलाखों के पीछे हैं।

मामला तब सामने आया जब धर्मपुर निवासी मंगत राम ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उन्होंने बताया कि वे रेलवे पुल के पास एक खोखे में गैस चूल्हे, कुकर और भट्टी रिपेयरिंग का काम करते हैं। 11 फरवरी की रात वे अपनी दुकान बंद करके घर चले गए थे। अगली सुबह यानी 12 फरवरी को जब वे वापस काम पर लौटे, तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ था और अंदर रखा सामान गायब था। चोरों ने दुकान से 5 गैस चूल्हे, एक 5 किलो का छोटा सिलेंडर, 2 भट्टियां, 8 कुकर के ढक्कन और अन्य औजार चुरा लिए थे, जिनकी कीमत करीब 1 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है।

Advertisement

शिकायत मिलते ही धर्मपुर पुलिस ने मौके का मुआयना किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू की। फुटेज और तकनीकी जांच में दो युवक संदिग्ध पाए गए। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए वीरेंद्र उर्फ बाबू (25), निवासी गांव गसान कसौली और अभिषेक उर्फ अभी (24), निवासी गांव सनावर कसौली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुआ सारा सामान भी बरामद कर लिया है। दोनों आरोपियों को आजकोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि क्या ये आरोपी पहले भी किसी वारदात में शामिल रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
×