Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

उपमुख्यमंत्री मुकेश ने माता श्री चिन्तपूर्णी मंदिर में टेका माथा

हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री चिन्तपूर्णी मंदिर क्षेत्र के लिए 12.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना के लोकार्पण के उपरांत मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका। उनके साथ क्षेत्र के विधायक भी रहे।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने श्री चिन्तपूर्णी मंदिर क्षेत्र के लिए 12.42 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित उठाऊ पेयजल योजना के लोकार्पण के उपरांत मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर माथा टेका। उनके साथ क्षेत्र के विधायक भी रहे। उपमुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर में प्रस्तावित विस्तारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्यों से संबंधित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण कर अधिकारियों के साथ विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में मंदिर के विकास कार्यों के लिए 130 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जा चुके हैं। राजकीय महाविद्यालय चिंतपूर्णी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इस शिक्षण संस्थान को किसी भी सूरत में बंद नहीं किया जाएगा।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×