Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन

श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा को शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को श्रीखंड क्षेत्रीय संगठन चायल-जुआगी के बैनर तले सैकड़ों टैंट कारोबारियों ने निरमंड बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय तक जोरदार रैली एवं प्रदर्शन किया। इस दौरान...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

श्रीखंड महादेव कैलाश यात्रा को शीघ्र शुरू करने की मांग को लेकर सोमवार को श्रीखंड क्षेत्रीय संगठन चायल-जुआगी के बैनर तले सैकड़ों टैंट कारोबारियों ने निरमंड बस स्टैंड से एसडीएम कार्यालय तक जोरदार रैली एवं प्रदर्शन किया। इस दौरान कारोबारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए यात्रा को जल्द बहाल करने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व संगठन के प्रधान एवं बीडीसी सदस्य चायल-जुआगी डीम मौन सिंह ठाकुर ने किया। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम निरमंड डॉ. जगदीप सिंह राठौर के माध्यम से उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा को ज्ञापन सौंपा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि यात्रा बंद रहने के कारण टैंट कारोबारियों द्वारा पहले से खरीदी गई लाखों रुपये की खाद्य सामग्री, राशन एवं अन्य आवश्यक सामान खराब होने की कगार पर है। इस अवसर पर संगठन के उपप्रधान बलवीर सिंह, सचिव गोवर्धन सिंह, सलाहकार राजेश्वर ठाकुर सहित गोविंद, सुखराम, साधराम, रामलाल, जगदीश, योगराज, सुंदर सिंह, रणजीत तथा बड़ी संख्या में टैंट कारोबारी और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×