Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

राज्यपाल से मिला प्रतिनिधिमंडल

मनीमाजरा (चंडीगढ़), 2 सितंबर (हप्र) सोमवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से राजस्थान परिवार सेवा संस्था के पदाधिकारी पवन शर्मा, नरेश खंडेलवाल, मनीष मरवाह, गौतम सुराणा ने मुलाकात की और कालका बाड़मेर ट्रेन को दोबारा...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

मनीमाजरा (चंडीगढ़), 2 सितंबर (हप्र)

सोमवार को पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाबचंद कटारिया से राजस्थान परिवार सेवा संस्था के पदाधिकारी पवन शर्मा, नरेश खंडेलवाल, मनीष मरवाह, गौतम सुराणा ने मुलाकात की और कालका बाड़मेर ट्रेन को दोबारा चलाने के लिए पत्र सौंपा। अध्यक्ष पवन शर्मा ने बताया कि एक बहुत ही खुशनुमा और पारिवारिक माहौल में राज्यपाल से वार्तालाप हुई।

Advertisement

उन्होंने संस्था द्वारा किए गए समाज हित कार्यों की फाइल भी दी। पवन शर्मा ने बताया कि उनकी टीम ने कालका बाड़मेर ट्रेन को दोबारा चलाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया और इस विषय में टीम ने अर्जुन मेघवाल, अश्वनी वैष्णव, विक्रांत खंडेलवाल और विभाग के संबंधित अधिकारियों को दिए गए पत्रों का भी ब्योरा दिखाया। राज्यपाल ने शीघ्र ही इस पत्र

Advertisement

को रेल मंत्री को भेज कर ट्रेन को दोबारा चालू करने का आश्वासन दिया।

Advertisement
×