नालागढ़ में रोपड़ के युवक से देशी कट्टा, कारतूस बरामद
नालागढ़ पुलिस ने पंजाब के एक युवक से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नालागढ़ की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नालागढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति मेजर सिंह,...
Advertisement
नालागढ़ पुलिस ने पंजाब के एक युवक से देसी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद कर उसे गिरफ्तार किया है प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नालागढ़ की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान नालागढ़ क्षेत्र में एक व्यक्ति मेजर सिंह, निवासी गांव व डाकघर चंदपुर बेला, तहसील आनंदपुर साहिब, जिला रोपड़ को गिरफ्तार कर लिया गया है। अतिरिक पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा इस मामले की पुष्टि की है। पुलिस अधीक्षक बद्दी विनोद धीमान ने स्पष्ट किया है कि इस तरह के अवैध कार्यों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
Advertisement
Advertisement
×

