Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शिमला के चलौंठी में फोरलेन टनल निर्माण के चलते कई भवनों को खतरा

एक रिहायशी मकान आधी रात को करवाया गया खाली

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के चलौंठी में फोरलेन टनल निर्माण के चलते कई भवनों को खतरा पैदा हो गया है। टनल के भीतर हो रही ब्लास्टिंग से चलौंठी में कई घरों में दरारें आ गई है। इसके चलते बीती रात एक बहुमंजिला भवन को खाली करवाना पड़ा। इस कारण कई परिवार बेघर हो गए हैं। इन परिवारों ने फिलहाल अपने रिश्तेदारों और परिचितों के यहां शरण ली है।

इस बीच ग्रामीण विकास व पंचायतीराज मंत्री अनिरूद्ध सिंह ने शनिवार को घटना स्थल का दौरा कर स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। अनिरूद्ध सिंह ने इस मौके पर एनएचएआई के अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को तुरंत मुआवजा देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संजौली-ढली बाईपास पर घरों के साथ-साथ सड़क किनारे भी बड़ी-बड़ी दरारें आ गई हैं। इस कारण सड़क को वाहनों की आवाजाही के लिए बंद करना पड़ रहा है।

Advertisement

दूसरी ओर प्रभावित परिवारों ने एनएचएआई पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि एनएचएआई के अधिकारियों ने कल ही उनके घरों का निरीक्षण किया था और कहा था कि घरों को कोई खतरा नहीं है लेकिन रात को ही घरों में बड़ी बड़ी दरारें आ गई है। प्रभावित लोग अब एनएचएआई से उनके घरों को अधिग्रहित करने की मांग कर फाहे हैं। घरों को हुए नुकसान का आंकलन करेगी कमेटी

Advertisement

चलौंठी में फोरलेन निर्माण के कारण घरों में आई दरारों से हुए नुकसान को लेकर उपायुक्त अनुपम कश्यप ने एसडीएम शिमला ग्रामीण की अध्यक्षता ने कमेटी का गठन किया है। इसके साथ ही स्टेट जियोलॉजिस्ट ने भी शनिवार को नुकसान के कारणों को लेकर रिपोर्ट तैयार करने का कार्य शुरू कर दिया है। उपायुक्त ने कहा कि देर रात को सूचना मिलने के बाद ही प्रशासन ने प्रभावित घरों को खाली करवा दिया है। इसके साथ ही हर सम्भव सहायता जिला प्रशासन की ओर से प्रभावितों को मुहैया करवाई जा रही है।

फिलहाल फोरलेन निर्माण कार्य पूर्ण रूप से रोक दिया गया है।उपायुक्त ने कहा कि प्रभावित हुए घरों के नुकसान का आंकलन करने के लिए कमेटी गठित की गई है। इस कमेटी की अध्यक्षता एसडीएम शिमला ग्रामीण मंजीत शर्मा करेंगे। यह कमेटी एक हफ्ते के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट पेश करेगी। इस रिपोर्ट के अनुसार ही प्रभावितों को मुआवजा देने की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्टेट जियोलॉजिस्ट ने भी अपनी रिपोर्ट पर कार्य करना शुरू कर दिया है। एक हफ्ते में अपनी रिपोर्ट देंगे।

Advertisement
×