Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

हमीरपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका सीईसी ज्ञानेश कुमार का पुतला

चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की उठाई मांग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हमीरपुर में सोमवार को जिला कांग्रेस कमेटी गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन करते हुए। -निस
Advertisement
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को कथित ‘वोट चोरी’ के आरोपों और निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में जिला मुख्यालय के गांधी चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और केंद्र सरकार तथा चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। जीवन ठाकुर ने कहा कि मतदाता सूचियों और चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से पारदर्शिता सुनिश्चित करने और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच की मांग की। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने कहा कि नेता विपक्ष राहुल गांधी लगातार कथित वोट चोरी के मुद्दे को उठा रहे हैं और कांग्रेस इसे लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़ा विषय मानती है। सुमन भारती शर्मा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की शह पर वोट चोरी का खेल चल रहा है और कांग्रेस इसका विरोध जारी रखेगी। डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा ने मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की, जबकि अनीता वर्मा ने भाजपा पर जनादेश और मताधिकार से जुड़े सवाल उठाए। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस प्रभारी जीवन ठाकुर, पूर्व राष्ट्रीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अनीता वर्मा, वरिष्ठ नेता नरेश ठाकुर, डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, राजेश वनियाल, अजय शर्मा और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष संजय शर्मा सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×