Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस रोती हुई ही सत्ता से चली जाएगी : जयराम

हिमाचल विधानसभा में मंगलवार को रोजगार के मुद्दे पर चर्चा के दौरान पक्ष और में विपक्ष तीखी तकरार हुई। गर्मागर्म बहस के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर आरोपों की बौछार की। इस दौरान संसदीय कार्य...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
जयराम ठाकुर
Advertisement

Advertisement

हिमाचल विधानसभा में मंगलवार को रोजगार के मुद्दे पर चर्चा के दौरान पक्ष और में विपक्ष तीखी तकरार हुई। गर्मागर्म बहस के बीच सत्ता पक्ष और विपक्ष ने एक दूसरे पर आरोपों की बौछार की। इस दौरान संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने जब केंद्र सरकार द्वारा राजस्व घाटा अनुदान बंद कर दिये जाने का जिक्र किया तो नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार को खूब खरी-खरी सुनाई और कहा कि कांग्रेस वित्तीय संकट का रोना रोते हुए सत्ता में आई थी और यही रोना रोते हुए सत्ता से चली भी जाएगी। इस दौरान भाजपा विधायक प्रकाश राणा द्वारा प्रदेश के कर्ज व संसाधनों का मुद्दा उठाए जाने के पर संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चैहान ने कहा कि केंद्र ने राजस्व घाटा अनुदान बंद कर दिया है। प्रधानमंत्री ने हिमाचल के लिए घोषित 1500 करोड़ की सहायता राशि नहीं दी नतीजतन प्रदेश दिक्कत में है। इस पर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने आपत्ति जताते हुए सदन में कहा कि मोदी सरकार ने प्रदेश को भरपूर मदद दी है। मनमोहन सरकार के वक्त प्रदेश को 12वें व 13वें वित आयोग ने सिर्फ 18 हजार करोड़ की अनुदान राशि दी थी। मगर मोदी सरकार में प्रदेश को इस मद में 89 हजार करोड़ की रकम मिली है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर राजस्व बढ़ाने और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने में विफल रहने का आरोप लगाया। जयराम ने कहा कि चार साल के कार्यकाल के बावजूद सरकार यह स्पष्ट नहीं कर पाई है कि प्रदेश की आय बढ़ाने के लिए उसका अपना फार्मूला क्या है।

Advertisement

Advertisement
×