Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सिविल पेंशनर एसोसिएशन ने मांगा पेंशन का बकाया

सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन खंड, निरमंड की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष बीर सिंह राणा ने की। आयोजित बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण से की गई, इसके पश्चात‍् एसोसिएशन में शामिल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन खंड, निरमंड की मासिक बैठक में उपस्थित पदाधिकारी एवं सदस्य। -हप्र
Advertisement

सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन खंड, निरमंड की मासिक बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष बीर सिंह राणा ने की। आयोजित बैठक की शुरुआत गायत्री मंत्र के उच्चारण से की गई, इसके पश्चात‍् एसोसिएशन में शामिल हुए दो नए सदस्यों का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। बैठक को लेकर सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन खंड निरमंड के महासचिव किशन डोगरा ने बताया कि सरकार ने 70 साल से अधिक आयु वर्ग के व चतुर्थ श्रेणी के सभी पेंशनरों के लिए उनके पूरे बकाया का भुगतान करने के आदेश जारी किए हैं। बैठक में प्रस्ताव पारित कर सरकार से अनुरोध किया गया कि 70 साल से कम उम्र के सभी पेंशनरों की बकाया राशि का भुगतान भी वर्ष 2026-2027 के बजट में किया जाए।

Advertisement
Advertisement
×