International Film Festival Shimla: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवींद्र गुप्ता ने 12वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शिमला के पुरस्कार समारोह में विजेता फिल्मकारों को पुरस्कार प्रदान किए। ऐतिहासिक गेयटी सांस्कृतिक परिसर, शिमला में आयोजित यह समारोह तीन दिवसीय फिल्म महोत्सव के भव्य समापन का प्रतीक बना। पुरस्कारों में वृत्तचित्र, लघु फिल्म, एनीमेशन, छात्र फिल्म तथा एआई आधारित सिनेमा सहित फिल्म निर्माण के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता को सम्मान दिया गया।समारोह को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने सभी पुरस्कार विजेता फिल्मकारों और प्रतिभागियों को बधाई दी तथा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव शिमला द्वारा विभिन्न देशों, भारतीय राज्यों और विविध सांस्कृतिक पृष्ठभूमियों से आने वाले फिल्मकारों को एक मंच प्रदान करने की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न संस्कृतियों और समाजों के बीच संवाद एवं समझ को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कविंद्र गुप्ता ने कहा कि सिनेमा समाज को प्रतिबिंबित करने के साथ-साथ उसके साथ संवाद भी करता है और विभिन्न जीवन, संस्कृतियों तथा संवेदनाओं को समझने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारत के विभिन्न क्षेत्रों एवं भाषाओं के साथ-साथ विभिन्न देशों की फिल्मों की सहभागिता ने महोत्सव को वास्तविक अंतरराष्ट्रीय स्वरूप प्रदान किया है। भारतीय भाषाई एवं क्षेत्रीय सिनेमा की विविधता को प्रमुखता दिया जाना देश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति, लोक कथाएं, संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प और प्राकृतिक सौंदर्य फिल्मकारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं और शिमला में ऐसे महोत्सव का आयोजन प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को देश और दुनिया तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है।राज्यपाल ने महोत्सव में फिल्मकारों और दर्शकों के बीच संवाद, मास्टर क्लास तथा ज्ञान के आदान-प्रदान को विशेष रूप से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि डिजिटल तकनीक और नए मीडिया प्लेटफॉर्म ने युवा फिल्मकारों के लिए अपनी कहानियों को व्यापक स्तर तक पहुंचाने के नए अवसर उपलब्ध करवाए हैं, लेकिन तकनीक के साथ कहानी की मौलिकता, सामाजिक संवेदनशीलता और रचनात्मक ईमानदारी भी आवश्यक है।अंतरराष्ट्रीय, राष्ट्रीय और राज्य श्रेणियों में पुरस्कारअंतरराष्ट्रीय श्रेणीसर्वश्रेष्ठ लंबी वृत्तचित्र फिल्म: फार फ्रॉम होमसर्वश्रेष्ठ लघु वृत्तचित्र फिल्म: द साउंड ऑफ द सोलविशेष जूरी पुरस्कार – लघु वृत्तचित्र: द एवरेस्ट ड्रीमसर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म: रिन्यूअलविशेष जूरी पुरस्कार – लघु फिल्म: द मोल्डसर्वश्रेष्ठ एनीमेशन फिल्म: द रस्टि फिशविशेष जूरी पुरस्कार – एनीमेशन फिल्म: मिलोसर्वश्रेष्ठ एआई फिल्म: को-एग्जिस्टेंससर्वश्रेष्ठ छात्र फिल्म: इटरनल किनशिपविशेष जूरी पुरस्कार – छात्र फिल्म: ललाबीराष्ट्रीय श्रेणीसर्वश्रेष्ठ लंबी वृत्तचित्र फिल्म: द जेनेसिस ऑफ रसासर्वश्रेष्ठ लघु वृत्तचित्र फिल्म: कोल डिगर्स ऑफ इंडियासर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म: हलगीविशेष जूरी पुरस्कार – लघु फिल्म: न्यिंगमा... थ्रू हर आइज़विशेष जूरी पुरस्कार – लघु फिल्म: एन ऑयस्टर लाइफहिमाचल श्रेणीसर्वश्रेष्ठ लघु फिल्म: तेनफाविशेष जूरी पुरस्कार – लघु फिल्म: चुपी रोहअंतिम दिन विविध सिनेमाई आवाजों का प्रदर्शन