Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बाल साहित्यकार डॉ. दर्शन सिंह आष्ट ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

पीएम श्री सरकारी हाई स्कूल ढकानसू कलां में समारोह आयोजित

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
राजपुरा में शुक्रवार को कार्यक्रम में विद्यार्थियों से रू-ब-रू होते आयोजक। -निस
Advertisement
जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी शिक्षा पटियाला संजीव शर्मा तथा डिप्टी डीईओ डॉ. रविंदरपाल सिंह के नेतृत्व में स्कूलों के विद्यार्थियों को विभिन्न क्षेत्रों में नाम कमाने वाली प्रतिष्ठित हस्तियों से रू-ब-रू कराया जा रहा है। पीएम श्री सरकारी हाई स्कूल ढकानसू कलां में विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं साहित्यिक विकास को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हेड मास्टर राजीव कुमार डी.एस.एम. की देखरेख में ‘माहिर से रू-ब-रू’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में प्रसिद्ध बाल साहित्यकार डॉ. दर्शन सिंह आष्ट ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।

डॉ. दर्शन सिंह आष्ट साहित्य अकादमी दिल्ली द्वारा बाल साहित्यकार पुरस्कार, भाषा विभाग पंजाब द्वारा शिरोमणि पंजाबी बाल साहित्यकार पुरस्कार तथा पंजाब सरकार द्वारा स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित प्रख्यात लेखक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए 130 से अधिक बाल साहित्य की पुस्तकें लिखकर बाल साहित्य के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अपने प्रेरणादायक संबोधन में डॉ. आष्ट ने विद्यार्थियों को पढ़ने की आदत विकसित करने, साहित्य से जुड़ने तथा रचनात्मक सोच अपनाने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

उन्होंने कहा कि पुस्तकें विद्यार्थियों के चरित्र, विचार और भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ डॉ. आष्ट के विचार सुने। प्रश्नोत्तर सत्र के दौरान विद्यार्थियों ने अपने प्रश्न पूछकर अपने साहित्यिक ज्ञान में वृद्धि की। इस अवसर पर हेड मास्टर राजीव कुमार, स्कूल प्रबंधक समिति तथा शिक्षक वर्ग द्वारा डॉ. दर्शन सिंह आष्ट का हार्दिक धन्यवाद करते हुए उनका सम्मान किया गया।

Advertisement

Advertisement
×