Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

हिमाचल प्रदेश में बदला मौसम

आज 3 जिलों में भारी बारिश, बर्फबारी और आंधी तूफान का ऑरेंज अलर्ट

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
शिमला में रिज पर छतरियां लेकर मौसम का लुत्फ उठाते पर्यटक। फाइल फोटो
Advertisement
हिमालय क्षेत्र में सक्रिय हुए ताजा पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से हिमाचल प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद से राज्य में अधिकांश स्थानों पर आसमान में घने बादल छाए हुए हैं और ठंडी हवा चल रही है इसके चलते राज्य में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

इस बीच मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमानों में कहा गया है कि बृहस्पतिवार आधी रात से प्रदेश में वर्षा और बर्फबारी का सिलसिला आरंभ हो जाएगा जो अगले कई दिनों तक जारी रहेगा। विभाग ने 23 जनवरी की सुबह चंबा, कुल्लू, लाहौल और स्पीति जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की बर्फबारी के कई दौर होने की संभावना जताई है। साथ ही एक या दो बार भारी बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट भी किया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक शोभित कटियार के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से 27 जनवरी तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है।

Advertisement

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में आज 22 जनवरी की रात से व्यापक बारिश होने की संभावना है। 22, 26 और 27 जनवरी को राज्य में कई भागों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है जबकि 23 जनवरी को राज्य में ज्यादातर जगहों पर बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। इस दाैरान ऊंचे पहाड़ी इलाकों में कुछ जगहों पर भारी बारिश-बर्फबारी होने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

Advertisement

Advertisement
×