Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला, कर्मियों से अभद्रता शर्मनाक : जयराम

नेता विपक्ष ने कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं की आलोचना की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नेता विपक्ष जयराम ठाकुर।
Advertisement
Leader of the Opposition Jairam Thakur : पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा है कि कांग्रेस के नेताओं, वरिष्ठ पदाधिकारियों और मंत्रियों के समूह द्वारा चुनाव विभाग के कार्यालय पर हमला, कर्मियों से अभद्रता, सरकारी संपत्ति को नुकसान और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाए जाने की घटना बहुत शर्मनाक है। इस घटना को अंजाम देने वालों के ख़िलाफ़ सख्त से सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए। संवैधानिक पदों पर बैठे मंत्रियों के समूह की अगुवाई में संवैधानिक संस्था पर हुआ यह हमला हिमाचल के लिए काला अध्याय है। हैरानी की बात यह है कि चुनाव आयोग पर मंत्री सवाल उठा रहे हैं जो उसी प्रक्रिया से चुनकर मंत्री बने हैं और सरकार चला रहे हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने शनिवार को शिमला में कहा कि कांग्रेसी नेता चुनाव विभाग के ऑफिस में खड़े होकर कार्यालय फूंकने की धमकी दे रहे हैं? क्या सत्ता के संरक्षण में कांग्रेसी नेताओं को इस हद तक छूट मिली है कि वह कहीं आग भी लगा देंगे तो क्या उन्हें कोई रोकेगा नहीं? उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी? जिस तरह से सुक्खू सरकार में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के ख़िलाफ़ एफआईआर हुई और कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं को जिस तरह से अराजकता फैलाने की खुली छूट मिली है, वह बहुत ख़तरनाक है। क़ानून को ताक पर रखने वालों और उसे अनदेखा करने वाले बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं।

Advertisement

जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस राहुल गांधी को रीलांच करने के लिए अराजकता पर उतर आई है। कांग्रेस को समझना चाहिए कि संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाकर, भाजपा के नेताओं के ख़िलाफ़ अनर्गल आरोप लगाकर राहुल गांधी की रीलांचिंग नहीं हो सकती। देश को पीएम नरेंद्र मोदी और उनकी गारंटी पर भरोसा है। तभी उन्हें लगातार सेवा का अवसर दे रही है।

Advertisement

Advertisement
×