Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एयर शो में जांबाजों ने दिखाये हैरतअंगेज कारनामे

सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के मैदान में भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा आयोजित एयर शो के दूसरे दिन भी हजारों लोग उमड़े। रामनवमी की छुट्टी का लाभ उठाते हुए सुजानपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
हमीरपुर के सुजानपुर टीहरा में हवाई करतब दिखाते सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक एमके-132 जेट विमान। -निस
Advertisement

सैनिक स्कूल सुजानपुर टिहरा के मैदान में भारतीय वायु सेना की विश्व प्रसिद्ध सूर्य किरण एरोबेटिक टीम द्वारा आयोजित एयर शो के दूसरे दिन भी हजारों लोग उमड़े। रामनवमी की छुट्टी का लाभ उठाते हुए सुजानपुर, हमीरपुर, कांगड़ा और मंडी के लोग सुबह से ही मैदान में पहुंच गए।

सुबह 10:55 बजे, सूर्य किरण टीम के 9 हॉक एमके-132 जेट विमान ने एक साथ आसमान में प्रवेश किया। हल्की धूप और बादलों के बीच ये विमान दनादन उड़ते हुए दर्शकों को रोमांचित कर गए। लगभग 25 मिनट तक चले इस शो में विमानों ने कई अद्भुत फॉर्मेशन और कलाबाजियां दिखाई। सबसे पहले तेजस और सुखोई के आकार की फॉर्मेशन बनाई गई, उसके बाद डायमंड, डीएनए, हृदय और अन्य आकृतियाँ बनाईं।

Advertisement

पायलटों ने 90 डिग्री की ऊर्ध्वाधर उड़ान, 360 डिग्री रोल, और विमानों के बीच से गुजरने जैसे करतब दिखाकर दर्शकों की तालियां बटोरीं। अंतिम फॉर्मेशन में तीर की आकृति बनाकर शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल को श्रद्धांजलि दी गई।

Advertisement

कमेंटेटर फ्लाइट लेफ्टिनेंट कंवल संधू ने दर्शकों को शो की जानकारी दी, जबकि स्क्वॉड्रन लीडर संजेश सिंह ने ग्राउंड ड्यूटी संभाली। सैनिक स्कूल की प्रधानाचार्य कैप्टन रचना जोशी ने विधायक कैप्टन रंजीत सिंह, डीसी गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह और अन्य अतिथियों का स्वागत किया।

दर्शकों ने भारतीय वायु सेना की दक्षता, साहस और समन्वय का अद्भुत प्रदर्शन देखा और एयर शो को यादगार अनुभव माना।

फोटो 26 एचएमआर 2 और 3 . . . . . . . . हमीरपुर के सुजानपुर टीहरा में हवाई करतब दिखाते सूर्य किरण एरोबेटिक टीम के 9 हॉक एमके-132 जेट विमान। -निस

Advertisement
×