Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

सड़कों की बदहाली और बेसहारा गौवंश से बढ़ी दुर्घटनाएं : डॉ. राजीव बिंदल

गौसंरक्षण पर ठोस नीति बनाए सरकार, बद्दी में आयोजित प्रदेश स्तरीय बैठक में उठी मांग

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
बीबीएन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल को सम्मानित करते हुए पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी, गौ सेवा प्रकोष्ठ संयोजक अशोक शर्मा। -निस
Advertisement
बद्दी के मलकुमाजरा स्थित हरे कृष्णा गौशाला में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश गौवंश सेवा प्रकोष्ठ की प्रदेश स्तरीय परिचय बैठक एवं कार्यशाला का आयोजन प्रदेश संयोजक अशोक शर्मा की अध्यक्षता में हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। डॉ. बिन्दल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में पिछले साढ़े तीन वर्षों से कांग्रेस की सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में सड़कों की दुर्दशा और सड़कों पर बढ़ते बेसहारा गौवंश के कारण दुर्घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि इन दुर्घटनाओं में जहां मानव जीवन की हानि हुई है, वहीं बेसहारा पशुओं की भी बड़ी संख्या में मौतें हुई हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गौवंश संरक्षण, गौपालन और बेसहारा पशुओं की समुचित व्यवस्था की नितांत आवश्यकता है। आज हजारों बेसहारा पशु सड़कों पर घूमते दिखाई देते हैं, जो गंभीर दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। डॉ. बिन्दल ने कहा कि भाजपा की पूर्ववर्ती सरकारों के दौरान बेसहारा गौवंश को गौ अभयारण्यों और गौशालाओं में स्थान देकर किसानों और वाहन चालकों को राहत प्रदान की गई थी। वर्तमान कांग्रेस सरकार ने इस दिशा में अपेक्षित प्रयास नहीं किए, जिससे गौवंश की दुर्दशा और सड़कों पर दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जीवन पद्धति में गौ का अत्यंत विशिष्ट स्थान है। हजारों वर्षों तक भारत की अर्थव्यवस्था गौवंश के इर्द-गिर्द विकसित हुई और ग्रामीण आधारित विकास मॉडल ने देश को समृद्ध बनाया।

Advertisement

कार्यशाला में सर्व प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक पुरषोत्तम गुलेरिया ने संगठन से संबंधित आवश्यक विषय लिए और प्रकोष्ठ के आगामी कार्यकर्मों को विस्तार से समझाया। डॉ. राजीव बिंदल, पुरुषोत्तम गुलेरिया, प्रदेश संयोजक गौ सेवा प्रकोष्ठ संयोजक अशोक शर्मा, जिला अध्यक्ष भाजपा रतन सिंह पाल, पूर्व विधायक परमजीत सिंह, के.एल.ठाकुर, विनोद चंदेल, पूर्व चेयरमैन दर्शन सैनी, जिला महामंत्री बलबीर ठाकुर, मण्डल प्रधान मान सिंह मेहता, प्रदेश सह संयोजक शिमला रानी, मनोहर लाल शर्मा, भूपिंदर चौधरी, जिला संयोजक,राजिंदर चौधरी, गुरमैल चौधरी, अमर चंद थाना, नारायण दास, देवराज चौधरी, संदीप चौधरी, कश्मीरी लाल, चरण यादव, लज्जाराम, पंकज ठाकुर, मनीष भड़ाना, लाल चंद ठाकुर आदि मौजूद रहे।

Advertisement

Advertisement
×