Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

पतलीकूहल में हादसा, बाइक सवार 2 की मौत

जिला कुल्लू के पतलीकूहल में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पतलीकुहल के समीप एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना पतलीकुहल की पुलिस टीम...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो
Advertisement

जिला कुल्लू के पतलीकूहल में सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार थाना पतलीकुहल के समीप एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना पतलीकुहल की पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और उन्होंने देखा कि मौके पर एक मोटरसाइकिल (एचपी34ई -6538) पुल के पैरापिट के पास क्षतिग्रस्त पड़ा है। पुलिस द्वारा आसपास तलाशी लेने पर पुल के नीचे नाले में दो व्यक्ति गिरे हुए मिले। दोनों को बाहर निकाला गया। लेकिन अस्पताल में डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतकों की पहचान कृपा राम (30) निवासी कामो का बाडा (राजस्थान) और विक्रम (24) निवासी पंजकोसी (फाजिल्का) के रूप में हुई है। एएसपी कुल्लू संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार मोटरसाइकिल चालक कृपा राम द्वारा वाहन को तेज गति एवं लापरवाही से चलाते हुए पुल के पैरापिट से टकराने के कारण यह दुर्घटना हुई। जिससे दोनों की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×