Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

नालागढ़ पुलिस थाने के पास जोरदार धमाका, खिड़कियाें के शीशे टूटे

40 मीटर तक असर, फॉरेंसिक जांच जारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
नालागढ़ में सुबह पुलिस थाने के समीप धमाके के स्थान पर डीएसपी नालागढ़ भीष्म ठाकुर घटना स्थल पर जांच करते हुुए। -निस
Advertisement
नालागढ़ में बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस थाने के समीप अचानक हुए एक जोरदार धमाके से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। धमाका इतना तेज था कि की इसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। इस धमाके से पुलिस थाना नालागढ़ के आईओ रूम, आर्मी की कैंटीन तथा साथ लगती मार्केट की दुकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

पुलिस के अनुसार धमाका सुबह करीब पौने 10 बजे हुआ। यह घटना पुलिस थाना परिसर से नीचे बाजार की ओर जाने वाले पैदल रास्ते पर हुआ। धमाके के कारण जमीन पर गड्ढा पड़ गया, जबकि 35 से 40 मीटर तक इसका असर साफ दिखाई दिया। हालांकि इस घटना में कोई मानवीय हानि की सूचना नहीं है। सूचना मिलते ही बद्दी जिला पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही फॉरेंसिक की टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने विभिन्न स्थानों से साक्ष्य और सैंपल एकत्र किए हैं। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही धमाके के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Advertisement

इस संबंध में एसपी विनोद धीमान ने बताया कि प्रारंभिक तौर पर किसी अवैध गतिविधि की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि घटना स्थल के आसपास स्क्रैप पड़ा रहता है। आशंका है कि किसी ज्वलनशील पदार्थ के संपर्क में आने से यह धमाका हुआ हो सकता है, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी।

Advertisement

Advertisement
×