एक दर्जन परिवारों ने थामा कांग्रेस का दामन विधायक राम कुमार ने किया पार्टी में स्वागत
MLA Ram Kumar Chaudhary: विधायक बोले- प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर किए जा रहे कार्य
MLA Ram Kumar Chaudhary : दून हलके के विधायक राम कुमार चौधरी की मौजूदगी में शुक्रवार को ग्राम पंचायत सोड़ी के गांव मलगन में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं सेवानिवृत्त शिक्षक जीतराम ने अपने पांच भाइयों तथा अन्य करीब एक दर्जन परिवारों सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
कांग्रेस पार्टी में शामिल होने के बाद जीतराम ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार की गलत नीतियों तथा हिमाचल प्रदेश की वर्तमान कांग्रेस सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों और संचालित की जा रही कल्याणकारी योजनाओं के कारण उन्होंने कांग्रेस पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में सुधार एवं उत्थान के लिए किए जा रहे प्रयास, किसानों को उनकी उपज का समर्थन मूल्य उपलब्ध करवाने की पहल तथा पशुपालकों के हित में लिए जा रहे निर्णय आम लोगों से सीधे जुड़े हुए हैं।
उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें मकान निर्माण के लिए सहायता प्रदान करने जैसी योजनाओं से भी प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी सोच सामने आती है। उन्होंने कहा कि, प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर किए जा रहे इन कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने अपने पांच भाइयों तथा अन्य परिवारों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में वे कांग्रेस पार्टी के साथ मिलकर क्षेत्र के विकास एवं जनहित से जुड़े कार्यों में अपना सहयोग प्रदान करेंगे। उन्होंने कहा कि दून विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं तथा सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य सहित विभिन्न मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

