रामपुर जल विद्युत परियोजना बायल में राष्ट्रगौरव के साथ मना 77वां गणतंत्र दिवस
रामपुर जल विद्युत परियोजना (412 मेगावाट) बायल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमापूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत परियोजना प्रमुख विकास मारवाह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात सीआईएसएफ और हिमपैस्को के जवानों ने...
रामपुर जल विद्युत परियोजना (412 मेगावाट) बायल में 77वां गणतंत्र दिवस समारोह गरिमापूर्ण और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह की शुरुआत परियोजना प्रमुख विकास मारवाह द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके पश्चात सीआईएसएफ और हिमपैस्को के जवानों ने अनुशासित और प्रभावशाली परेड प्रस्तुत कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
अपने संबोधन में परियोजना प्रमुख ने भारतीय संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्र निर्माण में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी 1950 को भारत ने एक संप्रभु और लोकतांत्रिक गणराज्य के रूप में अपनी यात्रा शुरू की थी, जो आज भी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और राष्ट्रहित में कार्य करने की प्रेरणा देती है।
उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘वंदे मातरम्’ की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है, जो राष्ट्रीय एकता और सांस्कृतिक चेतना का प्रतीक है।
ऊर्जा उत्पादन में नया कीर्तिमान
परियोजना प्रमुख ने बताया कि रामपुर जल विद्युत परियोजना ने वित्तीय वर्ष 2025 26 के दौरान उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। परियोजना ने 8 दिसंबर 2025 को 1878.08 मिलियन यूनिट की सबसे तीव्र डिज़ाइन एनर्जी अर्जित कर नया रिकॉर्ड स्थापित किया।
सुरक्षा और सीएसआर में सराहनीय प्रदर्शन![]()
उन्होंने जानकारी दी कि उत्कृष्ट सुरक्षा प्रदर्शन के लिए परियोजना को वर्ष 2025 के एनएससी सेफ्टी अवार्ड के तहत ‘सर्टिफिकेट ऑफ मेरिट’ से सम्मानित किया गया है।
साथ ही, सीएसआर गतिविधियों के अंतर्गत स्वास्थ्य, शिक्षा, जल संरक्षण और सामुदायिक विकास के क्षेत्रों में किए गए कार्यों की भी विस्तार से जानकारी दी गई।
‘तिरंगा’ समूहगान प्रतियोगिता ने बांधा समां![]()
गणतंत्र दिवस के अवसर पर आंतर-विभागीय समूहगान प्रतियोगिता ‘तिरंगा’ का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में रामपुर एचपीएस के कर्मचारियों, महिला क्लब सदस्यों और सीआईएसएफ कार्मिकों सहित कुल आठ टीमों ने देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। कार्यक्रम के समापन पर परियोजना प्रमुख ने विजेता टीमों सहित सभी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

