बद्दी पुलिस ने एक किराये के कमरे से 7.57 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ गत रात पुलिस थाना बद्दी की टीम ने गश्त के दौरान बाईपास रोड, न्यू बस स्टैंड बद्दी के पास एक युवक को मादक पदार्थ सहित धर दबोचने में सफलता प्राप्त की। गौरतलब है कि जब पुलिस टीम भूड़, संडोली की तरफ से गश्त करते हुए वापस बद्दी की तरफ आ रही थी तो एक युवक पुलिस वाहन को देखकर मौके से भागने का प्रयास करने लगा तथा हड़बड़ाहट में अचानक गिर पड़ा । पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त युवक को मौके पर काबू किया गया तथा उसके कब्जे से कुल 7.57 ग्राम हेरोइन बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी की पहचान अभिषेक पाल, निवासी गांव पसतौर नई बस्ती, जिला बरेली के रूप में हुई । आरोपी अभिषेक पाल के विरुद्ध पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज करके गिरफ्तार किया गया है ।