Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

56,531 बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो खुराक

डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय कार्य बल की बैठक आयोजित हुई। डीसी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 21 दिसंबर को जिला...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Advertisement

डीसी सिरमौर प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला स्तरीय कार्य बल की बैठक आयोजित हुई। डीसी ने बताया कि पल्स पोलियो अभियान के तहत 21 दिसंबर को जिला सिरमौर में 5 वर्ष तक के लगभग 56,531 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। इस अभियान के सफल संचालन के लिए जिला भर में 534 पोलियो बूथ स्थापित किए जाएंगे और 1776 बूथ टीमों के अतिरिक्त 4 मोबाइल टीम भी क्रियाशील रहेंगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे 21 दिसंबर को पोलियो की खुराक लेने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें 22 और 23 दिसंबर को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी, ताकि शत-प्रतिशत कवरेज सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में सहायक आयुक्त विकास एवं खंड विकास अधिकारी नाहन डॉ. अंजली गर्ग, जिला आयुष अधिकारी डॉ. इंदु शर्मा, स्वास्थ्य अधीक्षक मेडिकल कॉलेज नाहन डॉ. रीनू चौहान, महाप्रबंधक उद्योग रचित शर्मा, जिला पंचायत अधिकारी डॉ. विनय कुमार, अध्यक्ष रोटरी क्लब नाहन मनीष जैन सहित विभिन्न स्वास्थ्य खंडों के चिकित्सा अधिकारी व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

18एनएचएन03 : पल्स पोलियो प्रतिरक्षण कार्यक्रम को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करतीं डीसी सिरमौर। निस

Advertisement
×