Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

 मंडी शिवरात्रि में पहुंचे 216 देवी-देवता

आज निकलेगी प्रथम जलेब, उपमुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
देवता राजमाधव राय की पूजा करते उपायुक्त अपूर्व देवगन। -निस
Advertisement
सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मंडी शिवरात्रि महोत्सव के लिए जिले से 216 देवी-देवता मंडी पहुंच गए हैं।। सोमवार को शिवरात्रि की प्रथम जलेब राज देवता माधवराय मंदिर से निकलेगी। इसकी अगुवाई उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री करेंगे। उन्होंने देर शाम ब्यास आरती में भाग लिया। इससे पूर्व महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव अपूर्व देवगन ने पत्नी श्वेता देवगन के साथ राज देवता माधव राय के प्रांगण में पारम्परिक शिवरात्रि महायज्ञ में शामिल हुए। उन्होंने टारना स्थित मां श्यामा काली मंदिर में शीश नवाया तथा मंडी जनपद के आराध्य बड़ा देव कमरूनाग जी की पूर्जा-अर्चना की और जिलावासियों के सुख, शांति व समृद्धि की कामना की। उन्होंने देवता राज माधव राय के मंदिर में पूजा की। उपायुक्त ने बावा भूतनाथ मंदिर में भी पूर्जा अर्चना की तथा हवन यज्ञ में भी शामिल हुए। वह राज माधव मंदिर से बाबा भूतनाथ के लिए निकली लघु जलेब में शामिल हुए। पुलिस की टुकड़ी, होमगार्ड बैंड और मंडी जनपद के राज देवताओं के साथ भूतनाथ मंदिर तक लघु जलेब के माध्यम से बाबा भूतनाथ को निमंत्रण दिया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर वीरेंद्र भट्ट एवं पार्षदगण, सर्व देवता समाज समिति के प्रधान शिव पाल शर्मा व समिति के अन्य प्रतिनिधि, अतिरिक्त उपायुक्त गुरसिमर सिंह ,अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी डॉ0 मदन कुमार, एसडीएम रूपिंदर कौर सहित अन्य अधिकारी तथा नगरवासी उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×