Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Attack by stray dogs: शिमला में 20 माह की बच्ची पर कुत्तों का हमला

शांकली में दो कुत्तों ने बच्ची को 20-30 मीटर तक घसीटा

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फ़ाइल फ़ोटो
Advertisement
Attack by stray dogs : शिमला में कुत्तों का आतंक लगातार जारी है। शिमला के शांकली क्षेत्र में रविवार को घर के बाहर खेल रही 20 माह की बच्ची पर दो आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। कुत्ते बच्ची को करीब 20 से 30 मीटर तक घसीटते हुए ले गए और शरीर के कई हिस्सों को नोच डाला। बच्ची की चीखें सुनकर मां और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पत्थर मारकर कुत्तों को भगाया।बच्ची को गंभीर हालत में तत्काल आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया। परिजनों के अनुसार हमले में उसके सिर, कान के पास, गर्दन, छाती, पेट, बाजू और गले समेत कई हिस्सों में गहरे घाव हुए हैं। उपचार के दौरान चिकित्सकों ने करीब 20 टांके लगाए। परिजनों का कहना है कि समय रहते बच्ची को कुत्तों से छुड़ा लिया गया, जिससे उसकी जान बच सकी।

बच्ची की मां के अनुसार वह घर में कपड़े धो रही थीं, तभी बाहर से बच्ची के चीखने की आवाज आई। बाहर पहुंचने पर दो कुत्ते बच्ची पर हमला कर रहे थे। घटना की सूचना मिलने के बाद परिजन देहरादून से शिमला पहुंचे और प्रशासन से खतरनाक कुत्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

Advertisement

मेयर ने कहा कि खतरनाक कुत्तों को टूटीकंडी स्थित डॉग हट्स में ले जाने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने बताया कि शहर में कुत्तों की स्टरलाइजेशन प्रक्रिया भी जारी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि खतरनाक कुत्तों की पहचान कर उनकी निगरानी और सुरक्षित रखने की व्यवस्था की जाए।

Advertisement

Advertisement
×