Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

स्किल प्रशिक्षण लेने से ही युवाओं को मिलेंगे रोजगार के ज्यादा अवसर : नवीन जिन्दल

सांसद ने महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर का किया निरीक्षण

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिन्दल महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर बहलोलपुर में चल रहे प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण करते हुए। -निस
Advertisement

कुरुक्षेत्र के सांसद नवीन जिन्दल ने बुधवार को महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर का दौरा किया। इस अवसर पर सांसद नवीन जिन्दल ने छात्रों से स्किल प्रशिक्षण की सुविधाओं के बारे संवाद भी किया। उन्होंने महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर बहलोलपुर पहुंचकर, संस्थान की विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। सर्वप्रथम सांसद नवीन जिन्दल ने महात्मा ज्योतिबा फुले की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और शिक्षा के क्षेत्र में देश को दिए गए उनके योगदान को याद किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान में संचालित विभिन्न कौशल प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों की विस्तृत जानकारी ली और वहां उपस्थित छात्रों से सीधे संवाद कर उनके अनुभवों को जाना। निरीक्षण के दौरान सांसद नवीन जिन्दल ने संस्थान की व्यवस्थाओं और प्रशिक्षण प्रणाली की सराहना की। सांसद नवीन जिन्दल ने छात्रों के लिए संस्थान में बनाए गए जिम का भी निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों से कौशल विकास कार्यक्रमों के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि युवाओं को स्किल प्रशिक्षण के माध्यम से रोजगार के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। उन्होंने छात्रों से कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए धैर्य, अनुशासन और निरंतर मेहनत अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे कौशल प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाते हुए अपने उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करें और देश के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाएं। इस अवसर पर नवीन जिन्दल फाउंडेशन से कृष्मन सिंह सैनी ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल का यह संस्थान दौरा, महात्मा ज्योतिबा फुले इंटरनेशनल स्किल सेंटर के प्रशिक्षक, स्टाफ और छात्रों के लिए अत्यंत लाभदायक रहा। सांसद नवीन जिन्दल ने संस्थान का दौरा करते हुए बहुत से महत्वपूर्ण सुझाव दिए ताकि छात्रों का सर्वांगीण विकास किया जा सके।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×