गुरु रविदास के बताये मार्ग पर चलें युवा : निर्मल सिंह
संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर अम्बाला शहर के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने स्थानीय कैथ माजरी, गुरु रविदास बस्ती, रामदास नगर में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस...
संत शिरोमणि गुरु रविदास की जयंती के अवसर पर अम्बाला शहर के विधायक व पूर्व कैबिनेट मंत्री निर्मल सिंह ने स्थानीय कैथ माजरी, गुरु रविदास बस्ती, रामदास नगर में आयोजित कार्यक्रमों में मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। इस अवसर पर सभा के प्रमुख लोगों द्वारा निर्मल सिंह को स्मृति चिन्ह व दोशाला भी भेंट किया गया। इन अवसरों पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए विधायक निर्मल सिंह ने कहा कि गुरु रविदास केवल एक संत नहीं थे बल्कि वे सामाजिक चेतना के महान उद्घोषक और बराबरी पर आधारित समाज के स्वप्नद्रष्टा थे। उनकी वाणी आज भी दलित, वंचित और उपेक्षित वर्गों को आत्मसम्मान, शिक्षा और संघर्ष की प्रेरणा देती है। निर्मल सिंह ने कहा कि आज जब देश में नफरत और विभाजन की राजनीति को हवा दी जा रही है, ऐसे समय में गुरु रविदास का दर्शन हमें बराबरी, भाईचारे और प्रेम की ओर लौटने का संदेश देता है। गुरु रविदास की सोच ही हमारी राजनीतिक चेतना की आधारशिला है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे गुरु रविदास के बताये मार्ग पर चलें, पढ़ें, संगठित हों।

