Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

एचपीएससी में खाली पदों और आरक्षण के मुद्दे पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) में पदों को जानबूझकर खाली छोड़े जाने और विशेषकर अनुसूचित जाति (एससी) व पिछड़ा वर्ग (बीसी) की आरक्षित पोस्ट न भरे जाने के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को हरियाणा युवा कांग्रेस ने सिरसा में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सिरसा में विरोध प्रदर्शन करते युवा कांग्रेस कार्यकर्ता। -हप्र
Advertisement

हरियाणा लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) में पदों को जानबूझकर खाली छोड़े जाने और विशेषकर अनुसूचित जाति (एससी) व पिछड़ा वर्ग (बीसी) की आरक्षित पोस्ट न भरे जाने के मुद्दे को लेकर बृहस्पतिवार को हरियाणा युवा कांग्रेस ने सिरसा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया के नेतृत्व में जिला कार्यकारिणी बैठक के बाद बेगू रोड स्थित कांग्रेस भवन के सामने एचपीएससी के चेयरमैन का पुतला फूंका गया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई।

Advertisement

इससे पहले सुबह 9.30 बजे कांग्रेस भवन में जिला कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठनात्मक मजबूती और युवाओं के रोजगार संबंधी मुद्दे को लेकर चल रहे आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष निशित कटारिया ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर भर्ती प्रक्रिया को कमजोर कर रही है और पदों को खाली छोड़कर युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया जा रहा है। निशित कटारिया ने कहा कि आज सरकार इस आंदोलन को केवल हरियाणवी बनाम बाहरी के मुद्दे तक सीमित करने की कोशिश कर रही है, जबकि असली और बड़ा मुद्दा यह है कि योग्य उम्मीदवारों के होते हुए भी हजारों पद खाली छोड़े जा रहे हैं। विरोध प्रदर्शन में मुख्य तौर पर मोहित शर्मा, नवदीप कम्बोज, सतीश खिचड़, गोबिंद नम्बरदार, सौरभ सहारण, आनंद भाम्भू, भूपेंद्र शर्मा, कुंवरवीर सिहाग, शिवराज रानियां शुभम नाहर, लक्की ओढ़ां, परमवीर जैन, कमल कांटिवाल, बिनय, गुरविंदर गिल, पंकज खारिया, शुभम पूनियां उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×