युवा स्वरोजगार के लिए बैंक की योजनाओं का लाभ : कंवल किशन
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह का ग्राम लबकरी में सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी करनाल द्वारा एकदिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सार्थक...
भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा वित्तीय साक्षरता सप्ताह का ग्राम लबकरी में सेंटर फॉर फाइनेंशियल लिटरेसी करनाल द्वारा एकदिवसीय वित्तीय साक्षरता शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों, महिलाओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सार्थक बनाया। आयोजन को सफल बनाने में गांव की समूह सखी नीतू का विशेष योगदान रहा। इस वर्ष का मुख्य उद्देश्य आमजन को सुरक्षित, जिम्मेदार एवं जागरूक बैंकिंग व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा डिजिटल युग में वित्तीय सुरक्षा के प्रति सजग बनाना है। कार्यक्रम में रिजर्व बैंक से एल.डी.ओ. कंवल किशन, पंजाब नेशनल बैंक से एलडीएम सुशील कुमार हिंदूजा, बैंक प्रबंधक मनीष कुमार एवं रंजीत कुमार, क्रिसिल फाउंडेशन से सीनियर मैनेजर विकास कुमार, वित्तीय सलाहकार श्रीराम किशन मंडल, सेंटर मैनेजर मंजु पांचाल तथा मंजीत विशेष रूप से उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विशेषज्ञों ने उपस्थित ग्रामीणों को सुरक्षित बैंकिंग सेवाओं के उपयोग, डिजिटल लेन-देन में सावधानियों, साइबर धोखाधड़ी से बचाव, नियमित बचत की आदत विकसित करने, बीमा एवं पेंशन योजनाओं तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। रिजर्व बैंक के एलडीओ कंवल किशन ने खाता धारकों को अपन केवाईसी विवरण समय-समय पर अद्यतन कराने की विशेष सलाह दी।

