Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

बुडायन स्थित माध्यमिक विद्यालय में योग अभ्यास

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुडायन में आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयुष योग सहायक निर्मला कुमारी द्वारा किया गया। अभियान 12 जनवरी को स्वामी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
उचाना में बुडायन के स्कूल में योग सहायक निर्मला कुमारी विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाती हुई। -निस
Advertisement

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बुडायन में आयुष विभाग एवं हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आयुष योग सहायक निर्मला कुमारी द्वारा किया गया। अभियान 12 जनवरी को स्वामी दयानंद सरस्वती जयंती से शुरू होकर 12 फरवरी स्वामी विवेकानंद जयंती तक चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत योग सहायक निर्मला कुमारी ने विद्यालय के विद्यार्थियों एवं स्टाफ सदस्यों को सूर्य नमस्कार का अभ्यास करवाया। आयुर्वेदिक जिला अधिकारी अमित रोहिल्ला के दिशा-निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम में योग सहायिका ने सूर्य नमस्कार से होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं आध्यात्मिक लाभ की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नियमित सूर्य नमस्कार से शारीरिक मजबूती के साथ-साथ मानसिक एकाग्रता और आत्मिक संतुलन भी प्राप्त होता है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×